सिंगरौली की जनसँख्या वर्ष 2020 / Population of Singrauli Dist. latest.

0
1064
SingrauliFy
Populatioon of Dist Singrauli

सिंगरौली की जनसँख्या (वर्ष 2020-21) / Singrauli population year 2020.

 

जनगणना के अनुसार 2011 में सिंगरौली की जनसंख्या 1178273 थी, जिसमें से 613637 पुरुष और 564636 महिलाएं थीं। 2020-2021 में सिंगरौली जिले की जनसंख्या 1317721 मानी गई है (आधार uidai.gov.in फरवरी 2019 के आंकड़ों के अनुसार)। कुल साक्षर लोग (Literate population of Dist. Singrauli) 585054 हैं जिनमे 359923 पुरुष हैं और 225131 महिलाएं हैं। सिंगरौली जिले में रहने वाले लोग कई कौशल (Skills) पर निर्भर हैं,सिंगरौली जिले में कुल श्रमिक 499439 हैं जिनमें से पुरुष 304234 और महिलाएं 195205 हैं।[pullquote align=”right”]84908 males and 37826 females are involved in agriculture in Singrauli Dist.[/pullquote] कुल 122734 कृषक कृषि पर निर्भर हैं, जिनमें से 84908 पुरुषों द्वारा खेती की जाती है और 37826 महिलाएं द्वारा खेती की जाती हैं। कृषि भूमि पर कुल 127134 लोग श्रमिक के रूप में काम करते हैं, जिनमे पुरुष 72552 हैं और 54582 महिलाएं हैं।[pullquote align=”right”]As far as Sex Ratio is concerned, after every 1000 males there are 920 females in Dist. Singrauli.[/pullquote] सिंगरौली जिले का लिंगानुपात (Sex Ratio) प्रति 1000 पुरुषों पर 920 महिलाएं हैं। अगली सिंगरौली जिले की जनगणना 2021 में होनी थी। परन्तु कोरोना महामारी के कारण शायद इसमें विलम्ब हो।

सिंगरौली में प्रमुख पर्यटन स्थल। Places to visit in Singrauli.  – Also Read

सिंगरौली जिले में शहरी एवं ग्रामीण जनसँख्या / Urban & Rural population of Dist Singrauli.

जिले का कुल क्षेत्रफल 5,675 वर्ग किमी है, 290 वर्ग किमी शहरी है और 5385 वर्ग किमी ग्रामीण है। जिले की कुल 1307884 आबादी में से 226786 लोग शहरी क्षेत्र में और 951487 लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं। 46023 आवास शहरी क्षेत्र में हैं, और कुल 197902 घर/मकान ग्रामीण क्षेत्र में हैं। 147990 साक्षर लोग शहरी क्षेत्र में और 437064 साक्षर लोग  ग्रामीण क्षेत्र में हैं।

 

List of Major Coal Mines in Singrauli / सिंगरौली में प्रमुख कोयला खदान

Majorly there are 11 Open Cast mines in Northern Coalfields Limited.

Names of Mines under NCL in Dist Singrauli. / सिंगरौली स्थित खदानों के नाम 

  • झिनगुर्दा / Jhingurda
  • अमलोरी / Amlori
  • बीना / Bina
  • ककरी / Kakri
  • खडिया  / Khadia
  • कृष्ण शिला / Krishna Shila
  • निगाही / Nigahi
  • जयंत / Jayant
  • दुधिचुआ / Dudhichua
  • ब्लाक ‘बी’ / Block ‘B’
  • सेमरिया  / Semariya 

— SingrauliFy

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here